एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 अगस्त नोएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हमीरपुर जिले के निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह, बदायूं जिले के निवासी पुरुषोत्तम, अमरोहा जिले के निवासी इमरान उर्फ चाचा और शाहजहांपुर जिले के निवासी सुधीर गुप्ता के रूप में हुई।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेज-तीन पुलिस थाने की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल आती दिखीं जिन पर चार लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया।

अवस्थी ने कहा, ‘‘खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि इनके पास से तीन देसी तमंचे, मोटरसाइकिल, विभिन्न जगहों से लूटे हुए 14 मोबाइल फोन तथा 8,000 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ में पता चला कि धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान लूटे हुए मोबाइल फोन को अपने साथी सुधीर गुप्ता को बेचते थे। इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की 12 से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).