देश की खबरें | नोएडा: पेंट के कारखाने में लगी आग को 30 दमकल वाहनों की मदद से बुझाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में पेंट बनाने के एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नोएडा, 27 जून शहर में पेंट बनाने के एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री केमिकल के कारखाने में सुबह 6 बजे के करीब अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं।
चौबे ने कहा कि आग की विकरालता को देखते हुए आसपास के जनपदों से और कुछ निजी कंपनियों के दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया और 30 दमकल वाहनों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि आग ने काफी भयावह रूप धारण कर लिया था और पेंट्स तथा केमिकल निर्माण के चलते आग बुझाने में काफी परेशानी आईं।
चौबे के मुताबिक कारखाने में रखे पेंट के डिब्बे आग की चपेट मे आकर फटने लगे तथा आसपास की फैक्टरियों तक भी आग पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था।
उन्होंने बताया कि आग लगने के समय कारखाने में कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
सं. वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

