एजेंसी न्यूज

Noida: मेले में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में मेला संचालक सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे रिश्ते मे बाधा बन रहे अपने छ माह के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. प्रवीण रंजन ने शुक्रवार को बताया कि, खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा ने 31 अगस्त को 6 माह के अरहान की हत्या कर शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया.

Noida: मेले में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में मेला संचालक सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

बिजनौर, 2 सितंबर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे रिश्ते मे बाधा बन रहे अपने छ माह के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. प्रवीण रंजन ने शुक्रवार को बताया कि, खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा ने 31 अगस्त को 6 माह के अरहान की हत्या कर शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया. एसपी ने कहा कि, पुलिस पुछताछ मे खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में काम करता है. उसका किसी व्यक्ति से प्रेम प्रंसग चल रहा था. उसका बच्चा रिश्ते मे बाधा बन रहा था. प्रेमी की चाहत मे उसने बच्चे की हत्या कर दी. एसपी ने आगे कहा कि आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने अपने 6 माह के बेटे अरहान की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के बाधा बन रहा था.

उन्होने कहा कि, आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है. नोएडा (उप्र), दो सितंबर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में झूला झूल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए. इस घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में ले लिया है. यह भी पढ़ें : Bijnor: मां ने प्रेमी को पाने के लिए अपने 6 माह के बेटे की हत्या की

बीटा-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिरौंडी गांव में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र का बेटा हर्षित अपने पड़ोस में रहने वाली महिला आरोही और उसके बच्चे के साथ बृहस्पतिवार की रात सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में मेला देखने गया था. झूले में झूलने के बाद उससे उतरते समय हर्षित (12) और आरोही का बेटा प्रियांश (तीन) करंट की चपेट में आने से झुलस गए. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियांश की हालत नाजुक बनी हुई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में मेला संचालक चंद्रशेखर गर्ग, अंकित जैन, राजीव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).