Noida: Bar में Ramayan का डब किया गया वीडियो चलाने पर प्राथमिकी दर्ज, दो व्यक्ति गिरफ्तार
नोएडा के एक रेस्तरां-बार में बड़ी स्क्रीन पर टीवी धारावाहिक रामायण का डब किया गया वीडियो कथित तौर पर चलाये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नोएडा पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 11 अप्रैल : नोएडा के एक रेस्तरां-बार में बड़ी स्क्रीन पर टीवी धारावाहिक रामायण का डब किया गया वीडियो कथित तौर पर चलाये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नोएडा पुलिस ने यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर धारावाहिक के डब किए गए वीडियो की क्लिप सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कई लोगों ने इस वीडियो पर नाराजगी व्यक्त की है. इस कथित वीडियो में भगवान राम और राक्षस रावण के पात्र दिख रहे हैं और उनकी पृष्ठभूमि में आधुनिक संगीत बजता सुनाई दे रहा है.
अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, ‘‘वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह वायरल हुआ और बताया जा रहा है कि यह गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार’ का है. मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सेक्टर 39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हौ और बार के मालिक मीनांक कुमार एवं प्रबंधक अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि डीजे संचालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. यह भी पढ़ें : MP: व्यक्ति की हत्या, उसके शरीर के कई टुकड़े करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने की आत्महत्या
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (सद्भावना के लिए हानिकारक कार्य या सार्वजनिक शांति भंग कर सकने वाला कार्य) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. क्लिप का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए एक इंटरनेट उपयोगकर्ता ने रेस्टो-बार में तोड़-फोड़ की धमकी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

