देश की खबरें | नोएडाः सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से बलात्कार के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपना धर्म छुपाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उससे बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपना धर्म छुपाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उससे बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने महिला की तहरीर के आधार पर बताया कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से मित्रता की और स्वयं को हिन्दू बताकर संबंध को आगे बढ़ाया और उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि पीड़िता को आरोपी के मुसलमान होने की जानकारी मिलने के बाद उसने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।

सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

वहीं, एक अन्य घटना में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर एक व्यक्ति से ठगी को लेकर मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली सफायर सोसाइटी निवासी बंसराज चौहान ने मंगलवार की रात पुलिस में शिकायत दी। सिंह ने कहा कि चौहान ने तहरीर में कहा है कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया और फोन उठाते ही दूसरी ओर मौजूद महिला फौरन निर्वस्त्र हो गई और सारी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

तहरीर के आधार पर सिंह ने बताया कि मामले के आरोपी चौहान को ब्लैकमेल करके उनसे 3,93,000 रुपए ठग चुके हैं और अधिक धनराशि मांग रहे हैं।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\