Noida: पिता पर छह साल की बच्ची को माचिस से दागने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पिता पर छह वर्षीय बच्ची को माचिस की तीली से दागने का आरोप लगा है. एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई है.
नोएडा (उप्र), 1 सितंबर : जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पिता पर छह वर्षीय बच्ची को माचिस की तीली से दागने का आरोप लगा है. एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-21 में रहने वाले राजेश रांगरा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके पड़ोस में गणेश नाम का व्यक्ति कर्मचारी आवास मे रहता है, जिसकी पत्नी उनके घर के पास एक घर में काम करने आती थी.
शिकायत के मुताबिक, गणेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया और वह अपनी एक बेटी को लेकर चली गई जबकि एक बेटा और बेटी गणेश के पास रहे. सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को गणेश की छह वर्षीय बेटी रांगरा के घर आई तथा उसने पिता गणेश द्वारा उसे माचिस की तीली से दागने के बारे में बताया. यह भी पढ़ें : Karnataka: हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर मुस्लिम छात्र की पिटाई, 9 गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि रांगरा ने इस मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति से की. समिति ने मामले की सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को इस मामले में रांगरा ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी. सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा-324 के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के पिता की तलाश शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

