देश की खबरें | नोएडा: साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी, इंजीनियर को ठगा, करीब तीन लाख रुपए चुराए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी से 1.84 लाख रुपए और एक इंजीनियर से 1.05 लाख रुपए ठग लिए।
नोएडा (उप्र), पांच दिसंबर नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी से 1.84 लाख रुपए और एक इंजीनियर से 1.05 लाख रुपए ठग लिए।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल बृजेश कुमार सती ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 नवंबर को उनके फोन पर एक संदेश आया था, जिसके बाद उनके खाते से अचानक पैसे कटने लगे।
उन्होंने बताया कि उनके पास ना तो कोई फोन आया, ना ही कोई लिंक आया, लेकिन उनके खाते से अचानक पैसे कट गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल संबंधित बैंक से की।
इस बीच, थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर 44 में रहने वाले इंजीनियर प्रकाश से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अद्यतन करने का झांसा देकर 1.05 लाख रुपए ठगे गए।
उन्होंने बताया कि प्रकाश के पास कुछ दिन पहले बैंक खाता ब्लॉक (अवरुद्ध) करने का संदेश आया और खाते को दोबारा से चालू करने के लिए संदेश में दिए गए लिंक को क्लिक करने को कहा गया।
बालियान ने बताया कि प्रकाश के फोन पर संदेश बैंक के नाम से आया था और जैसे ही उसने लिंक को खोला, उसके खाते से 1,05,000 रुपए निकाल गये।
पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं और वह जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

