देश की खबरें | नोएडा व गाजियाबाद में 20 दिन तक नहीं होगी गंग नहर से जलापूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में निवासियों को अगले 20 दिन तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पतिवार से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है।

नोएडा, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में निवासियों को अगले 20 दिन तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पतिवार से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि गंग नहर की सफाई के कारण गंगा जल की आपूर्ति बंद की गई है और 26 अक्टूबर के बाद गंग नहर में पानी छोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गंग नहर की सफाई के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में करीब 20 दिन के लिए गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोकी जाती है।

त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहरवासियों के लिए जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गंग नहर से आपूर्ति बाधित होने के बाद दो-तीन दिन तक स्टोर किए गए पानी से काम चलाया जाएगा। इसके बाद भूमिगत जलाशय के पानी की आपूर्ति की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा है कि जहां पानी की समस्या होगी, वहां टैंकर से भी पानी भिजवाया जाएगा।

नोएडा के अलावा पड़ोसी गाजियाबाद जिले में भी गंग नहर से होने वाली जलापूर्ति को बंद कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\