देश की खबरें | नोएडा : युवक को चाकू मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी घायल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक की बीती रात को एक व्यक्ति ने चाकू मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया।
नोएडा, 18 जुलाई थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक की बीती रात को एक व्यक्ति ने चाकू मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कालीचरण ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जुलाई की रात 9 बजे के करीब उनके भतीजे सतीश ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे सुमित पाल (उम्र 25 वर्ष) को शेर सिंह नाम के व्यक्ति ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है और पुलिस सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई है।
सिंह के अनुसार, जिला अस्पताल पहुंचने पर कालीचरण को पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी शेर सिंह की पत्नी शीतल अपने पति द्वारा मार पीट किए जाने से परेशान हो कर कई दिनों से उनके बेटे सुमित पाल के साथ रह रही थी। सिंह के अनुसार, कालीचरण ने कहा कि शीतल का सुमित के पास रहना शेर सिंह को बुरा लगता था और वह उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार, उसका बेटा सुमित दिल्ली के आली गांव से शीतल के साथ अपनी बहन पूनम से मिलने, यहां 25 फुटा रोड, छिजारसी कॉलोनी में स्थित उसके घर आया था।
सिंह के अनुसार, शीतल और सुमित पूनम के घर के बाहर बैठे थे, तभी शेर सिंह वहां आया तथा उसने सुमित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उन्होंने बताया कि घायल सुमित जमीन पर गिर गया और शेर सिंह ने सुमित को चाकू मारने के बाद खुद को भी चाकू मारा तथा भाग गया।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार, आरोपी घायल अवस्था में एक अस्पताल में उपचार करवा रहा था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

