देश की खबरें | नोएडा : शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 21 अप्रैल सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को अंकित कुशवाहा नामक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि युवती गर्भवती है और उसका आरोप है कि युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कुशवाहा के परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगाया है।

पीड़ित युवती ने कुशवाहा पर उससे 55 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने आरोपी के परिवार वालों को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी और कुशवाहा से शादी की बात कही, तो उसके परिवार ने पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे मिलने पर ही शादी करवाने की बात कही, लेकिन जब वह पैसे नहीं दे पाई तो मार्च के महीने में उससे मारपीट की गई। अंत में परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\