देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस से कोई भी मेरे साथ संबंध नहीं रख रहा है : शुभेंदु अधिकारी के पिता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी उनके साथ संबंध नहीं रख रहा है,वहीं पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारी की आत्मा कहां है।

कोलकाता, चार मार्च तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी उनके साथ संबंध नहीं रख रहा है,वहीं पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारी की आत्मा कहां है।

अधिकारी के बेटे शुभेंदु और सौमेंदु हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

अधिकारी परिवार के मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल ने ऐसी धमकी दी है कि अगर कोई उनसे या उनके बेटों से संबंध रखेगा तो उसे पार्टी से निकाल दिया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी से कोई भी मुझसे संपर्क नहीं करता है।’’

अधिकारी के बयान पर तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘शिशिर दा अनुभवी व्यक्ति हैं। हर कोई समझता है कि उनकी आत्मा कहां है और वह शरीर से कहां है। पहले उन्हें इस पर फैसला करने दीजिए।’’

किसी पार्टी का नाम लिए बगैर चटर्जी ने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि अधिकारी किस दिशा में जा रहे हैं।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से उन पर अपमानजनक टिप्पणी की जैसा कभी कांग्रेस या माकपा के नेताओं ने नहीं किया।

शुभेंदु और सौमेंदु भाजपा में शामिल हुए हैं जबकि उनके एक और सांसद भाई दिव्येंदु और पिता शिशिर अधिकारी पिछले कई महीनों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की बैठकों या कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

अधिकारी 2009 से कांठी से तृणमूल के सांसद हैं और वह पिछले कई दशक से राजनीति में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान