देश की खबरें | यात्रा परामर्श वापस लिये जाने के बावजूद असम से कोई वाहन मिजोरम में प्रवेश नहीं कर रहा: शीर्ष अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने शुक्रवार को कहा कि हिमंत बिस्व सरमा सरकार द्वारा जारी एक यात्रा परामर्श वापस लेने के बावजूद असम से कोई भी वाहन राज्य में नहीं आया है।

आइजोल, छह अगस्त मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने शुक्रवार को कहा कि हिमंत बिस्व सरमा सरकार द्वारा जारी एक यात्रा परामर्श वापस लेने के बावजूद असम से कोई भी वाहन राज्य में नहीं आया है।

चुआंगो ने यह भी कहा कि मिजोरम असम सरकार के साथ "लगातार संपर्क" में है, जिसने राष्ट्रीय राजमार्ग -306 के जरिये यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का वादा किया है।

असम के कछार जिले में कुछ संगठनों ने 26 जुलाई को अंतराज्यीय सीमा पर एक खूनी संघर्ष के बाद वाहनों को मिजोरम में प्रवेश करने से कथित रूप से रोक दिया था। उक्त संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई थी।

भौतिक नाकाबंदी और प्रदर्शन अगले कुछ दिनों में समाप्त हो गए, लेकिन ट्रक चालक परोक्ष तौर पर ताजा हिंसा के डर से अशांत क्षेत्रों में जाने को तैयार नहीं हैं।

असम सरकार ने बाद में एक परामर्श जारी करके लोगों से मिजोरम की यात्रा करने से बचने को कहा था। उसने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद इसे वापस ले लिया था।

चुआंगो ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यात्रा परामर्श वापस लिए जाने के बावजूद कोई भी वाहन या यात्री असम से मिजोरम में प्रवेश नहीं कर रहा है। सरकार केंद्र और असम से लगातार संपर्क में है। मैंने असम के मुख्य सचिव से भी बात की है, जिन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि सड़क साफ करने के उपाय किए जाएंगे।’’

मिजोरम में अधिकारियों ने आरोप लगाया कि असम के हैलाकांडी जिले में राज्य से जुड़ी रेल पटरियां कम से कम तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि ‘गैर आधिकारिक’ नाकाबंदी से चिकित्सा खेप और कोविड-19 उपकरण सहित सभी आपूर्ति रुक गई है।

मिजोरम के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री लालरुत्किमा ने कहा कि गैर-आदिवासियों सहित 30 से अधिक लोग वर्तमान में नाकाबंदी के कारण सिलचर के मिजोरम हाउस में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिजोरम के कई निवासी भी गुवाहाटी में फंसे हुए हैं।

संपर्क करने पर कछार पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने पीटीआई- को फोन पर बताया कि असम सरकार लोगों को मिजोरम की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन कई लोग ‘‘प्रतिक्रिया के डर से’’ इसको लेकर अनिच्छुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान