ताजा खबरें | उड़ानों में शराब परोसने को सीमित करने का कोई प्रस्ताव डीजीसीए के पास विचाराधीन नहीं : सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) उड़ानों के दौरान शराब परोसने को सीमित किए जाने से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है।
नयी दिल्ली, छह फरवरी सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) उड़ानों के दौरान शराब परोसने को सीमित किए जाने से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है।
नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उनसे सवाल किया गया था कि क्या डीजीसीए शराब पीकर यात्रियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार की घटनाओं के कारण उड़ानों में शराब परोसने को सीमित करने पर विचार कर रहा है।
इसके जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘नागर विमानन निदेशालय में इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान उपद्रव करने वाले 63 यात्रियों को ‘‘नो फ्लाई’’ सूची में रखा गया है। सिंह ने कहा, ‘‘पिछले एक वर्ष में, कुल 63 यात्रियों को ‘नो फ्लाई’ सूची में रखा गया है। इनमें पिछले एक साल में डीजीसीए के संज्ञान में आई, मूत्र-विसर्जन की दो घटनाएं शामिल हैं।’’
सिंह ने कहा कि 2017 से अब तक कुल 143 यात्रियों को ‘‘नो फ्लाई’’ सूची में शामिल किया गया है।
इस सूची में शामिल लोगों को किसी विमान में सवार होने की अनुमति नहीं होती है।
सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान में, नागर विमानन मंत्रालय में शून्य उत्सर्जन (जीरो-ई) विमान के विकास का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)