देश की खबरें | राजनीतिक दलों के वित्त को विनियमित करने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि राजनीतिक दलों के वित्त के नियमन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि राजनीतिक दलों के वित्त के नियमन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अशोक महादेवराव नेते के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

नेते ने प्रश्न किया था कि क्या सरकार ने देश में मौजूदा चुनाव पद्धतियों में सुधार के कोई कदम उठाए हैं?

जिसके जवाब में कानून मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में मौजूदा निर्वाचन तरीकों में सुधार लाने के लिए समय-समय पर कदम उठाये हैं।

नेते ने यह भी पूछा कि क्या सरकार का राजनीतिक दलों के वित्त को विनियमित करने का विचार है? इसका जवाब मंत्री ने ‘नहीं’ में दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव सुधार सतत और चालू रहने वाली प्रक्रिया है और देश में मौजूदा चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार के लिए सरकार भारतीय निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रस्तावों की जांच के बाद समय-समय पर विभिन्न अधिनियमों के माध्‍यम से कार्यान्वित कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\