विदेश की खबरें | इमरान खान को जेल से उनके घर स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मीडिया में आई उन खबरों को शनिवार को सिरे से खारिज किया कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से बानीगाला स्थित उनके आवास पर स्थानांतरित करने या उन्हें घर में नजरबंद करने की कोई पेशकश की थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 11 जनवरी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मीडिया में आई उन खबरों को शनिवार को सिरे से खारिज किया कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से बानीगाला स्थित उनके आवास पर स्थानांतरित करने या उन्हें घर में नजरबंद करने की कोई पेशकश की थी।

इस्लामाबाद से लगभग 240 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित सियालकोट में एक कार्यक्रम में आसिफ ने कहा, “ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है, न ही उनकी रिहाई के लिए कोई दबाव है।”

रक्षा मंत्री का यह बयान इमरान की बहन अलीमा खान के इस दावे के मद्देनजर आया है कि उनके भाई और पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (पीटीआई) के संस्थापक को अदियाला जेल से बानीगाला स्थित उनके आवास पर स्थानांतरित करने की पेशकश की गई थी।

इमरान (72) विभिन्न मामलों के सिलसिले में 2023 के मध्य से रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं। इनमें से कुछ मामलों में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है, जबकि कुछ मामले विचाराधीन हैं।

आसिफ ने कहा कि इमरान की हिरासत का मुद्दा न्यायपालिका से जुड़ा हुआ है और सिर्फ संबंधित अदालतें ही उनकी रिहाई या नजरबंदी के बारे में फैसला कर सकती हैं।

उन्होंने कहा, “ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और जनता को गुमराह करने की पीटीआई की कोशिशों का हिस्सा हैं।”

रक्षा मंत्री ने पीटीआई पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए कहानियां गढ़ने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “इमरान खान का भविष्य अदालत तय करेगी, सरकार नहीं। मैं न्यायपालिका से जुड़ा हुआ नहीं हूं और मैं निश्चित तौर पर अदालती फैसलों की भविष्यवाणी करने वाला भविष्यवक्ता नहीं हूं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\