देश की खबरें | कोविड-19 की अंतिम खुराक लेने के 28 दिन बाद तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है : आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद् (एनबीटीसी) ने हाल में एक आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 टीके की अंतिम खुराक लेने के 28 दिन बाद तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है।
नयी दिल्ली, 21 मार्च राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद् (एनबीटीसी) ने हाल में एक आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 टीके की अंतिम खुराक लेने के 28 दिन बाद तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है।
एनबीटीसी के शासकीय निकाय की 17 फरवरी को हुई 30वीं बैठक में कोविड-19 टीका लगवाने के बाद रक्तदान नहीं करने की अवधि ‘‘टीके की अंतिम खुराक लेने के 28 दिन बाद तक की तय की गई।’’
आदेश में कहा गया कि टीके की दूसरी खुराक लगवाने के बाद रक्तदान करने वाले को 28 दिनों तक इंतजार करना होगा, जिसका मतलब है कि पहली खुराक लेने के बाद वह 56 दिनों तक रक्तदान नहीं कर सकेगा।
एनबीटीसी के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता ने पांच मार्च को आदेश जारी किया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को 28 दिनों के अंतराल पर टीके की दो खुराक लेने की जरूरत होती है।
इसने कहा है कि दूसरा टीका लेने के दो हफ्ते बाद सामान्य तौर पर एंटीबॉडी की सुरक्षात्मक स्तर का विकास होता है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद लोगों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

