ताजा खबरें | पिछले पांच वर्ष में देश में कोई नया आईआईटी एवं आईआईएम नहीं खुला : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच वर्ष में देश में कोई नया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नहीं खोला गया है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच वर्ष में देश में कोई नया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नहीं खोला गया है।

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि विगत पांच वर्ष में किन-किन शहरों और किस वर्ष में नये आईआईटी और आईएमएम खोले गये?

इसके जवाब में सरकार ने कहा, ‘‘वर्तमान में देश में 23 आईआईटी और 20 आईएमएम कार्यरत हैं। पिछले पांच वर्ष में कोई नया आईआईटी और आईएमएम नहीं खोला गया है।’’

उन्होंने बताया कि देश में 2018-19 के दौरान 17 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 40 राज्य निजी विश्वविद्यालय और तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गये। इसी प्रकार 2019-20 के दौरान 14 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 18 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला गया।

जवाब में उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में 2020-21 के दौरान 18 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 24 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय और तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गये। इसी प्रकार 2012-22 के दौरान 26 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 34 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गये।

इसके अनुसार, 2022-23 के दौरान 15 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 24 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय खोले गये। इस प्रकार इन पांच वर्षों में विभिन्न प्रकार के कुल 242 विश्वविद्यालय खोले गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर