एजेंसी न्यूज

केरल में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया सामने

केरल में बुधवार को सात लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया. इस समय सिर्फ 30 लोगों का ही उपचार हो रहा है. राज्य में कोई नया संक्रमण प्रभावित क्षेत्र यानी हॉटस्पॉट भी नहीं है.

केरल में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया सामने
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

तिरुवनंतपुरम: केरल में बुधवार को सात लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया. इस समय सिर्फ 30 लोगों का ही उपचार हो रहा है. राज्य में कोई नया संक्रमण प्रभावित क्षेत्र यानी हॉटस्पॉट भी नहीं है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को कोट्टायम से चार, इदुक्की से एक और पथनमठित्ता से एक व्यक्ति उपचार के बाद संकर्मणमुक्त हो गया.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण के कुल 402 मामले सामने आए हैं जिनमें से 30 अब भी संक्रमित हैं.  उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में लगभग 14,670 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 268 लोग विभिन्न अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 49,391 हुए; अब तक 1,694 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 में से कोझिकोड, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरमें सहित आठ जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. राज्य में एक भी नया हॉटस्पॉट नहीं पाया गया है.

अब तक कुल 34,500 से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 34,063 की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).