देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पोर्ट ब्लेयर, 21 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,702 बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में इस समय केवल तीन उपचाराधीन मामले हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं और अन्य दो जिलों- उत्तर और मध्य अंडमान एवं निकोबार- में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है।
उसने बताया कि अंडमान एवं निकोबार में अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 7,570 है। संक्रमण से 129 मरीजों की मौत हो चुकी है, हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
अंडमान एवं निकोबार में सोमवार को संक्रमण का एक नया मामला सामने आया था।
अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अभी तक 6,53,157 नमूनों की जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की संचयी दर 1.18 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में 5,87,049 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं, जिनमें से 2,88,196 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

