देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में नहीं मिला कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया जिसके चलते कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 64,484 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, 23 मार्च अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया जिसके चलते कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 64,484 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इससे पहले मंगलवार को भी राज्य में कोई नया मरीज नहीं मिला था।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में महामारी से किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है, लिहाज़ा मृतक संख्या 296 पर ही स्थिर है।
डॉ जम्पा ने बताया कि अब तक कुल 64,185 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में तीन मरीज संक्रमण से ठीक हुए। प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या केवल तीन बनी हुई है।
राज्य में बीते 24 घंटे में 145 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 12,68,246 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दर 0.59 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 99.54 प्रतिशत हो गयी है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 16.53 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

