देश की खबरें | घबराने की जरूरत नहीं, जम्मू-कश्मीर में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति है : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को लोगों से शांत रहने और नहीं घबराने की अपील करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

जम्मू, 10 मई जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को लोगों से शांत रहने और नहीं घबराने की अपील करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के मद्देनजर जनता से यह अपील की है।

मंत्री ने कहा, ‘‘आम जनता से शांत रहने और नहीं घबराने की अपील की जाती है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी सहित आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि सभी वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा नियमित आपूर्ति बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किये गये हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त भंडार है और समर्पित अधिकारियों की मेरी टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समय पर निर्णय ले रही है।’’

उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला को अप्रभावित बनाए रखने में सहयोग के लिए व्यापारी संघों और महासंघों के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिवहन विभाग का भी प्रभार संभाल रहे शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारी उन लोगों को परिवहन उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं जिन्हें यात्रा करने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\