विदेश की खबरें | यूनुस से मुलाकात के लिए ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप का कोई पत्र नहीं मिला: मुख्य सलाहकार कार्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के कार्यालय को अभी तक वह पत्र नहीं मिला है जो ब्रिटेन की पूर्व मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के अनुरोध के लिए भेजा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, नौ जून बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के कार्यालय को अभी तक वह पत्र नहीं मिला है जो ब्रिटेन की पूर्व मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के अनुरोध के लिए भेजा है।

बीडी न्यूज ने रविवार को मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम के हवाले से कहा, ‘‘हमें अभी तक उनसे कोई पत्र नहीं मिला है।’’

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘हम पांच जून से ईद-उल-अजहा की छुट्टी पर हैं। हम सोमवार को शाम 7:30 बजे ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। चूंकि हमें अभी तक पत्र नहीं मिला है, इसलिए इस मामले पर टिप्पणी करने का यह कोई अवसर नहीं है।’’

ब्रिटिश सांसद सिद्दीक ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ‘गलतफहमी’ दूर करने के लिए पत्र में लंदन में यूनुस से मुलाकात का अनुरोध किया है।

यूनुस को चार जून को लिखे पत्र में सिद्दीक ने अगले सप्ताह मुख्य सलाहकार की लंदन यात्रा के दौरान इस विवाद पर चर्चा करने का अवसर मांगा।

यूनुस 10-13 जून तक ब्रिटेन की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान महाराजा चार्ल्स से मिलेंगे और डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से भी मुलाकात करेंगे।

सिद्दीक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक से ‘‘ढाका में भ्रष्टाचार विरोधी समिति द्वारा फैलाई गई गलतफहमी दूर हो सकती है कि मुझे अपनी मां की बहन, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में सवालों के जवाब देने हैं’’।

उन्होंने कहा ‘‘मैं एक ब्रिटिश नागरिक हूं, लंदन में पैदा हुई हूं और पिछले एक दशक से संसद में हैम्पस्टेड और हाईगेट के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। बांग्लादेश में मेरी कोई संपत्ति या कोई व्यावसायिक हित नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें