टीसीएस में कमचारियों की छंटनी नहीं, पर इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

टाटा समूह की कंपनी ने यह भी कहा कि वह नई नियुक्तियो को लेकर जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसे पूरा करेगी और जिन 40,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है, उसे नौकरी देगी। वह अन्य कंपनियों की तरह नहीं करेगी जिन्होंने कथित रूप से नौकरी पेशकश पर फिर से विचार करने की बात कही है।

मुंबई, 16 अप्रैल देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा निर्यात कंपनी टीसीएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने 4.5 लाख कर्मचारियों में से किसी को भी नहीं निकालेगी। हालांकि कंपनी ने इस साल वेतन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।

टाटा समूह की कंपनी ने यह भी कहा कि वह नई नियुक्तियो को लेकर जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसे पूरा करेगी और जिन 40,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है, उसे नौकरी देगी। वह अन्य कंपनियों की तरह नहीं करेगी जिन्होंने कथित रूप से नौकरी पेशकश पर फिर से विचार करने की बात कही है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा।

वहीं पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.7 प्रतिशत बढ़कर 32,340 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 7.1 प्रतिशत बढ़कर 1,56,949 करोड़ रुपये रही।

हालांकि कंपनी ने संकेत दिया कि कोरोना वायरस संकट के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली दो तिमाही काफी कठिन होगी और आय कम होने की आशंका है।

टीसीएस के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजेश गोपीनाथ ने टेली कांफ्रेन्स के जरिये संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने जो भी पेशकश की है, उसका सम्मान होगा। हम कोई छंटनी नहीं करेंगे।’’

कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि टीसीएस ने 40,000 को नौकरी की पेशकश की है और उन सभी को लिया जाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि इस साल वेतन में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

लक्क्ड़ ने कहा, ‘‘हमने इस साल कर्मचारियों के वेतन नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है।’’

गोपीनाथ ने कहा कि कंपनी छोड़कर जाने वालों का प्रतिशत 12.1 प्रतिशत है जो उद्योग में बेहतर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम