देश की खबरें | किसी विधायक या सांसद के हमारे खेमे में शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं : शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके खेमे में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं।

ठाणे, 26 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके खेमे में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं।

शिंदे ठाणे के टेम्बी नाका में देवी दुर्गा की प्रतिमा का स्वागत करने के लिए आयोजित नवरात्रि जुलूस में भाग ले रहे थे।

उनसे संवाददताओं ने सवाल किया था कि ऐसी अटकलें हैं कि पांच विधायक और सांसद उनके खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, "कई लोग अनेक लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई नेता हमारे खेमे में शामिल हो रहा है।’’

टेम्बी नाका नवरात्र उत्सव मंडल की शुरुआत शिंदे के गुरु आनंद दिघे ने की थी।

इस अवसर पर नवी मुंबई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व पार्षद रमेश मुख्यमंत्री के खेमे में शामिल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now