एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं बनाया, लेकिन आस्ट्रेलिया दौरे की कड़ी चुनौती के लिये तैयार : गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा क्रिकेटर शुभमन गिल आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती से निपटने के लिये तैयार हैं लेकिन उन्होंने आगामी दौरे के लिये कोई व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में स्थान पक्का करने में मददगार साबित हो सकता है।

खेल की खबरें | कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं बनाया, लेकिन आस्ट्रेलिया दौरे की कड़ी चुनौती के लिये तैयार : गिल

सिडनी, 23 नवंबर युवा क्रिकेटर शुभमन गिल आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती से निपटने के लिये तैयार हैं लेकिन उन्होंने आगामी दौरे के लिये कोई व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में स्थान पक्का करने में मददगार साबित हो सकता है।

गिल ने अभी तक भारत के लिये केवल दो वनडे खेले हैं और वह शुक्रवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलिया दौरे के लिये सीमित ओवर के साथ टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

गिल ने अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में कहा, ‘‘यह मेरा आस्ट्रेलिया का पहला दौरा है तो मैं सचमुच काफी उत्साहित हूं। बचपन से ही मैंने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच देखे हैं। मैं काफी उत्साहित हूं। ’’

केकेआर के साथ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद 21 वर्षीय बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के लिये रवाना हुआ। गिल ने संयुक्त अरब अमीरात में हाल में समाप्त हुई आईपीएल के 14 मैचों में 440 रन बनाये।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे काफी दोस्त भी टीम के साथ जा रहे हैं तो यह काफी रोमांचक होगा। लेकिन निश्चित रूप से जब अभ्यास सत्र शुरू होता है तो यह पूरी तरह से अलग स्थिति होती है।

गिल ने कहा, ‘‘मैंने कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं बनाया है लेकिन मैं इस दौरे पर अच्छा करने के लिये उत्साहित हूं। ’’

गिल को इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये चोटिल रोहित शर्मा की जगह शामिल किया गया था।

उन्होंने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट में भारत ए के लिये नाबाद 204 और अर्धशतक जड़ने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).