Shikhar Dhawan On Impact Player Rule: इम्पैक्ट प्लेयर’ को लेकर शिखर धवन का बड़ा बयान, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में इस नियम का नहीं होना अंतर पैदा करेगा

गेंदबाजों की परेशानी ने बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने की बहस फिर से शुरू कर दी क्योंकि इस नियम की वजह से आईपीएल में विकेट और परिस्थितियां आम तौर पर बल्लेबाजों के पक्ष में होती हैं. धवन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है इस साल खेल काफी बदल गया है और यही वजह है कि 250 रन का स्कोर बन रहा था. मानसिकता निश्चित रूप से बदल गई है.’’

शिखर धवन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: शिखर धवन का मानना है कि इस साल क्रिकेट में काफी बदलाव आया है लेकिन उन्हें लगता है कि आगामी टी20 विश्व कप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि इसमें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा. ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के अंतर्गत टीमों को एक अतिरिक्त बल्लेबाज या एक गेंदबाज खिलाने का मौका मिल जाता है और माना जा रहा है कि इसी के कारण इस आईपीएल में रिकॉर्ड स्कोर की संख्या बढ़ गयी. इससे आईपीएल में आठ बार 250 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया गया.

गेंदबाजों की परेशानी ने बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने की बहस फिर से शुरू कर दी क्योंकि इस नियम की वजह से आईपीएल में विकेट और परिस्थितियां आम तौर पर बल्लेबाजों के पक्ष में होती हैं. धवन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है इस साल खेल काफी बदल गया है और यही वजह है कि 250 रन का स्कोर बन रहा था. मानसिकता निश्चित रूप से बदल गई है.’’ Virat Kohli On Impact Player Rule: इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर विराट कोहली ने रोहित शर्मा का किया समर्थन, जानें क्या कहा

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब आप विश्व कप में खेलोगे तो इसमें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम नहीं होगा और इसका असर निश्चित रूप से दिखेगा. इससे अंतर पैदा होगा और सबसे अहम यही होगा कि हम परिस्थितियों से तालमेल कैसे बिठाते हैं.’’

धवन ने ‘जियो सिनेमा’ पर टीवी शो ‘धवन करेंगे’ में कहा, ‘‘इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के आने के बाद सोच बदल गई है. मध्यक्रम के बल्लेबाज को पता होता है कि आठवें और नौंवे नंबर तक बल्लेबाजी होगी तो वे आक्रामक रूख अख्तियार करते हैं. इसी वजह से इतने बड़े स्कोर बने.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स