एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सप्ताहांत में लू से राहत मिलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में बृहस्पतिवार को लू चलने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).