देश की खबरें | बढते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली और मुंबई में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बढते वायु प्रदूषण के कारण इन दोनों शहरों में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी है ।

नयी दिल्ली, एक नवंबर बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बढते वायु प्रदूषण के कारण इन दोनों शहरों में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी है ।

दिल्ली में एक ही मैच बचा है जब छह नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश आमने सामने होंगे । मुंबई में दो और सात नवंबर को लीग मैच और 15 नवंबर को सेमीफाइनल होना है ।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा ,‘‘ बीसीसीआई पर्यावरण से जुड़े मसलों को लेकर काफी संवेदनशील है । हमने आईसीसी से बात की है और मुंबई में कोई आतिशबाजी नहीं होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बोर्ड हमेशा प्रशंसकों और हितधारकों के हित को सर्वोपरि रखता है । बीसीसीआई का मानना है कि मुंबई और दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है । हम चाहते हैं कि विश्व कप का जश्न त्योहार की तरह मनाया जाये लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकता से हम हट नहीं सकते ।’’

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 था जो बदतर की श्रेणी में आता है ।

बंबई उच्च न्यायालय ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में एक्यूआई के गिरते स्तर पर चिंता जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now