देश की खबरें | किसानों का मुद्दा उठाने पर पद जाने का डर नहीं : मेघालय के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों का मुद्दा उठाने पर उन्हें अपना पद जाने का भी डर नहीं है।

हिसार (हरियाणा), 14 अप्रैल मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों का मुद्दा उठाने पर उन्हें अपना पद जाने का भी डर नहीं है।

अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मूल रूप से किसान हूं। मेरा राजनीतिक प्रशिक्षण (पूर्व प्रधानमंत्री) चौधरी चरण सिंह के छत्र छाया में हुआ है। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर आपको किसानों के लिए कुछ भी छोड़ना पड़े तो उसे छोड़ दें, लेकिन उनके लिए लड़ें और उनके लिए आवाज उठाएं।’’

राज्यपाल ने कहा कि किसानों का मुद्दा उठाने पर उन्हें अपना पद जाने का डर नहीं है। मलिक ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनके पास रहने के लिए अपना मकान तक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं उनके साथ लड़ सकता हूं।’’

इसके पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में दो फाइलों को निपटाने के लिए लिए उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने जिन फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे सभी अब सीबीआई जांच के दायरे में होंगी। इस पर मलिक ने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने एक अन्य संबंधित सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सीबीआई ने मुझसे संपर्क नहीं किया है, मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया है। अगर वे मुझसे पूछेंगे, तो मैं बताऊंगा, क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।’’ अगस्त 2019 में तत्कालीन राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने से पहले मलिक जम्मू और कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\