जरुरी जानकारी | प्रॉपर्टी बाजार पर ओमीक्रोन स्वरूप का अब तक कोई असर नहीं: क्रेडाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों का शीर्ष संगठन क्रेडाई ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का प्रॉपर्टी बाजार पर अब तक कोई असर नहीं है और बिक्री में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों का शीर्ष संगठन क्रेडाई ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का प्रॉपर्टी बाजार पर अब तक कोई असर नहीं है और बिक्री में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

क्रेडाई (कॉन्फेडरेशन ऑफ रिअल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया) ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत के रियल्टी बाजार पर कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप का कोई विशेष असर नहीं है और त्योहारों के बाद वृद्धि को जो गति मिली थी उसके जारी रहने की उम्मीद है।’’

भारत में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 25 मामले सामने आए हैं।

क्रेडाई ने कहा कि परियोजना निर्माण की गति पर अभी किसी तरह का असर पड़ने की आशंका नहीं है। आने वाले महीनों में यदि संक्रमण के मामले तेजी से नहीं बढ़ते हैं तो परियोजनाएं पूरी हो सकेंगी, उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटोदिया ने कहा, ‘‘कंपनियां महामारी की दो लहरों से सबक ले चुकी हैं और आपूर्ति श्रंखला या कामगारों को लेकर बड़े पैमाने पर किसी भी तरह के व्यवधान से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि भविष्य में किसी भी तरह के ‘लॉकडाउन’ या कर्फ्यू से रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र को छूट दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर