देश की खबरें | कानूनी वारिस की सहमति के बगैर सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य पर कोई डॉक्टर चर्चा नहीं कर सकता : वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने शनिवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता के कानूनी उत्तराधिकारी की सहमति के बगैर डॉक्टर उनसे जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने शनिवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता के कानूनी उत्तराधिकारी की सहमति के बगैर डॉक्टर उनसे जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई डॉक्टर यह दावा करता है कि उसने सुशांत का इलाज किया था तो उसे दिवंगत अभिनेता की ‘मेडिकल हिस्ट्री’ के बारे में पहले परिवार के साथ चर्चा करनी होगी।

यह भी पढ़े | Railways to Run 40 Pairs of New Special Trains: भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 सितंबर से चलाएगी 40 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन.

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने यह परेशान करने वाली एक प्रवृत्ति देखी है कि सुशांत के तथाकथित डॉक्टर न्यूज चैनलों पर उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चर्चा कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) पेशेवर नियमों के मुताबिक, कोई भी चिकित्सक अपने मरीज से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं कर सकता। चूंकि अब सुशांत नहीं रहे, इसलिए यह अब सिर्फ उनके कानूनी उत्तराधिकारी, जो कि उनके पिता हैं, की अनुमति से की जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | 12 सितंबर से रेलवे 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, जिसका रिजर्वेशन 10 सितंबर शुरू होगा- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वकील ने कुछ लोगों के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि सुशांत की मां की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मौत मस्तिष्क में रक्तस्राव होने के चलते हुई थी।

सुशांत की मौत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तारी के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी बहुत बड़ी बात है जो मुंबई पुलिस छिपाना चाहती है तथा सीबीआई जांच आगे बढ़ने पर तस्वीर साफ होगी।

एनसीबी ने सुशांत की मौत के मामले में मादक पदार्थ से जुड़े पहलू की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को शौविक और मिरांडा को गिरफ्तार किया थ्ज्ञा।

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\