हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के साथ गठबंधन की चर्चा नहीं, कांग्रेस खुद में सक्षम: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं है तथा कांग्रेस खुद में सक्षम है.
नयी दिल्ली, 14 अगस्त : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं है तथा कांग्रेस खुद में सक्षम है.
उनकी इस टिप्पणी से यह संकेत मिलता है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की गुंजाइश नहीं है. यह भी पढ़ें : MLA Sukhvinder Sukhi Join AAP: पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुक्खी आप में शामिल
हुड्डा ने ‘पीटीआई-’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर हमारा गठबंधन है, लेकिन जहां तक प्रांतीय स्तर की बात है तो वहां कोई चर्चा नहीं है. कांग्रेस खुद में सक्षम है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

