एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर की भाजपा सरकार के तहत पहाड़ी और घाटी जिलों के बीच कोई भेदभाव नहीं: बीरेन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार समावेशी विकास में विश्वास रखती है और कल्याणकारी परियोजनाओं को आवंटित करते समय पहाड़ी और घाटी जिलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करती।

देश की खबरें | मणिपुर की भाजपा सरकार के तहत पहाड़ी और घाटी जिलों के बीच कोई भेदभाव नहीं: बीरेन सिंह

इंफाल, 21 जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार समावेशी विकास में विश्वास रखती है और कल्याणकारी परियोजनाओं को आवंटित करते समय पहाड़ी और घाटी जिलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करती।

मई 2023 से खूनी संघर्ष में लिप्त मेइती और कुकी समुदाय के सदस्य मुख्य रूप से क्रमशः इंफाल घाटी और राज्य के पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। हिंसा में अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री सिंह ने कामजोंग जिले के रिहा गांव में एक खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार विकास परियोजनाओं को आवंटित करने में पहाड़ी और घाटी के बीच भेदभाव नहीं करती। हम समावेशी विकास में विश्वास रखते हैं। जब हम एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हैं, तो एकता का बंधन मजबूत होता है।”

सिंह ने पहाड़ी क्षेत्र के कामजोंग जिले में पिछले सात वर्षों के दौरान किए गए कुछ प्रमुख कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिले में एक लघु सचिवालय का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उखरुल जिले में पानी की कमी की समस्या के समाधान के लिए शिरोय पहाड़ी पर एक बांध का निर्माण किया गया है और इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार रिहा गांव के लुंगरेइफुंग मैदान में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से एक गैलरी का निर्माण कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).