देश की खबरें | पार्टी में किसी के साथ मतभेद नहीं : डी.के. शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी में उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने साथ ही मीडिया से अपील की कि वह उन्हें किसी विवाद में न घसीटे।

बेलगावी, 20 जनवरी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी में उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने साथ ही मीडिया से अपील की कि वह उन्हें किसी विवाद में न घसीटे।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि उनकी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी और सरकार को बचाना है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘मेरी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी को बचाना और सरकार को स्थिर रखना है। इसके अलावा मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। मेरा किसी से कोई मतभेद नहीं है। कृपया मेरा नाम हर चीज में अनावश्यक रूप से न घसीटें।’’

शिवकुमार का यह बयान मंत्रियों और विधायकों के एक वर्ग की मांग के बीच आया है जो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहते हैं।

कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली ने हाल में टिप्पणी की थी कि मंत्री पार्टी पदाधिकारी के अहम पद के साथ न्याय नहीं कर सकते।

शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी और पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने का अपना कर्तव्य पूरी लगन से निभा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पार्टी, आलाकमान और मेरे बीच का मामला है। पार्टी में असंतोष की खबरें देकर पार्टी के भीतर फर्जी विवाद न खड़ा करें।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी में कोई आंतरिक मतभेद नहीं है, उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में कोई दरार नहीं है। पार्टी में मेरा किसी से व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। मैं कांग्रेस की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष हूं और पार्टी में सभी के साथ समान व्यवहार करता हूं। सभी को साथ लेकर चलना मेरा कर्तव्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें