एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मानसून में कोई विलंब नहीं: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है।

देश की खबरें | मानसून में कोई विलंब नहीं: आईएमडी

नयी दिल्ली, नौ जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि मानसून 31 मई से सात जून के बीच दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था।

उन्होंने बताया कि मानसून पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है और इस दौरान अच्छी बारिश हुई है।

जेनामणि ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मानसून में कोई विलंब नहीं है। अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है और उसके बाद के दो दिनों में पूरे मुंबई में मानसून पहुंच जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तेज हवाएं हैं और अगले दो दिन में बादल बनने लगेंगे।’’

जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).