ताजा खबरें | महामारी के दौरान कोई बच्चा ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहा : जावड़ेकर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि महामारी के दौरान कोई बच्चा ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहा क्योंकि सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये थे।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि महामारी के दौरान कोई बच्चा ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहा क्योंकि सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये थे।

निचले सदन में प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में जावड़ेकर ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में भारत ने अनेक देशों को पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि 5 वर्ष के बच्चों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक तरह से हर चीज ऑनलाइन हो गयी ।

जावड़ेकर ने कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों तक मोहल्ला स्कूलों के जरिये पहुंचा गया।

मंत्री ने कहा कि अभी 34 शैक्षणिक चैनल हैं जिनमें से 22 उच्च शिक्षा और 12 स्कूली शिक्षा के स्तर पर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिये महामारी में कोई बच्चा ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहा।’’

लोकसभा की बैठक सोमवार को जब चार बजे शुरू हुई तो प्रश्नकाल में कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर सदन में नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोर-शराबे में ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया और 10 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

दीपक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू