विदेश की खबरें | पाक स्थित टीटीपी, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी संगठन के दर्जे में कोई बदलाव नहीं : ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान स्थित और कश्मीर केंद्रित हिज्बुल मुजाहिदीन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) वैश्विक आतंकवादी संगठन बने रहेंगे और उनके दर्जे में बदलाव का कोई कारण नजर नहीं आता।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 फरवरी अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान स्थित और कश्मीर केंद्रित हिज्बुल मुजाहिदीन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) वैश्विक आतंकवादी संगठन बने रहेंगे और उनके दर्जे में बदलाव का कोई कारण नजर नहीं आता।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, हिज्बुल मुजाहिदीन और आर्मी ऑफ इस्लाम (एवं अन्य सहयोगी संगठनों) के विदेशी आतंकवादी संगठनों के दर्जे पर समीक्षा बैठक के बाद बृहस्पतिवार को संघीय रजिस्टर में ब्लिंकन का बयान अधिसूचित किया गया।

ब्लिंकन ने कहा कि प्रशासनिक रिकॉर्ड की ‘‘समीक्षा’’ और अटॉर्नी जनरल तथा वित्त मंत्री से विचार विमर्श के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे कि जिन परिस्थितियों के आधार पर इन्हें विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था वे अब भी नहीं बदली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा इनके दर्जे में बदलाव की अनुमति नहीं देती।’’ ब्लिंकन ने कहा, ‘‘इसलिए मैं उपर्युक्त संगठनों का विदेशी आतंकवादी संगठन का दर्जा बनाए रखने की मंजूरी देता हूं।’’

आम तौर पर पाकिस्तान तालिबान के नाम से मशहूर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को एक सितंबर, 2010 को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था। इसके नेताओं हकीमुल्ला महसूद और वली उर-रहमान का नाम भी विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल है।

कश्मीर केंद्रित हिज्बुल मुजाहिदीन को अमेरिका, कनाडा, भारत और यूरोपीय संघ ने वैश्विक आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल किया हुआ है।

टीटीपी अफगान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय विभिन्न इस्लामी हथियारबंद आतंकवादी समूहों का एक संगठन है। 2007 में स्थापित यह संगठन अफगान तालिबान के साथ समान विचारधारा साझा करता है और 2001-2021 के युद्ध में इसने अफगान तालिबान की सहायता भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now