देश की खबरें | पुडुचेरी में लगातार 12वें दिन कोविड-19 का कोई मामला नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को लगातार 12वें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत हुई।
पुडुचेरी, 11 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को लगातार 12वें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत हुई।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 92 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,774 पर ही स्थिर बनी हुई है। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,962 पर ही स्थिर है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,63,812 हो गई है।
प्रदेश में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 98.82 प्रतिशत है।
श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,55,669 खुराक दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 6,81,017 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 16,363 लोग टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

