देश की खबरें | जम्मू कश्मीर की जेलों में कैदियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला नहीं: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल महानिदेशक वी के सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की 14 जेलों में बंद 3,628 कैदियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।
जम्मू, 30 जून जेल महानिदेशक वी के सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की 14 जेलों में बंद 3,628 कैदियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा उठाये गये एहतियाती कदमों के कारण ऐसा हो सका है।
सिंह ने बताया कि इस समय 150 नये कैदी जेल परिसरों में 14 दिन की पृथक-वास अवधि में हैं।
उन्होंने जम्मू जिला जेल में पत्रकारों से कहा, ‘‘कैदियों के साथ-साथ जेल कर्मियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला नहीं है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी कोई मामला सामने नहीं आयेगा और विभाग कैदियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठा रहा है।’’
यह भी पढ़े | TikTok स्टार शिवानी हत्या मामला, हरियाणा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
उन्होंने कहा कि नये कैदियों को 14 दिन पृथक-वास में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय 150 कैदी जेलों में पृथक है।’’
सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर की 14 जेलों में कुल 3,628 कैदी है जबकि क्षमता 3,232 कैदियों की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)