जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अगस्त में 37 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अगस्त में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 34.1 लाख टन हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अगस्त में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 34.1 लाख टन हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खनन कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 24.8 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था।

कंपनी की बिक्री भी अगस्त में 25 प्रतिशत बढ़कर 35.4 लाख टन हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 28.3 लाख टन थी।

एनएमडीसी ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक 1.65 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले साल समान अवधि के 1.34 करोड़ टन से 23 प्रतिशत ज्यादा है।

इस दौरान बिक्री भी 29 प्रतिशत बढ़कर 1.74 करोड़ टन हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि 1.34 करोड़ टन थी।

इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है। यह देश में स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कच्चे माल का 20 प्रतिशत पूरा करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड