जरुरी जानकारी | एनएमडीसी क्षमता विस्तार के लिए 2030 तक 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 10 करोड़ टन सालाना करने के लिए अगले पांच साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 10 करोड़ टन सालाना करने के लिए अगले पांच साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

एनएमडीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमिताव मुखर्जी ने मंगलवार को कहा, “यह कोई सामान्य बात नहीं है, यह एक प्राथमिकता वाला प्रयास है और वैश्विक खनन महाशक्ति बनाने की दिशा में जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है।”

कंपनी ने मंगलवार को हैदराबाद में हितधारकों की बैठक आयोजित की, जिसमें 10 करोड़ टन प्रति वर्ष क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में ‘विजन 2030’ के लिए अपनी योजनाओं और रणनीतियों को साझा करने के लिए मंच का लाभ उठाया गया।

एनएमडीसी ने बयान में कहा कि उसने देशभर के अपने हितधारकों - विक्रेताओं, ठेकेदारों और परामर्शदाताओं के साथ बातचीत की।

बैठक में लक्ष्य प्राप्ति के लिए विस्तार योजनाओं, निकासी रणनीतियों और डिजिटल परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कंपनी ने कारोबारी सुगमता का वादा किया तथा साझेदारों से गति और गुणवत्ता की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\