देश की खबरें | एनएलएफटी के उग्रवादियों ने तीन कामगारों को अगवा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के संदिग्ध उग्रवादियों ने धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक स्थित एक गांव से निर्माण कार्य में जुटे तीन कामगारों को अगवा कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, आठ दिसंबर प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के संदिग्ध उग्रवादियों ने धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक स्थित एक गांव से निर्माण कार्य में जुटे तीन कामगारों को अगवा कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये कामगार जिले के गंगानगर पुलिस थाने के अंतर्गत मालदापारा गांव में एनबीसीसी की ओर से सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसी तैनात.

अपहृत कामगारों की पहचान सुभाष भौमिक, सुबल देबनाथ और गणपति त्रिपुरा के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह सोमवार को निर्माण स्थल पर आया जो पड़ोसी देश के चटगांव हिल ट्रेक्ट्स की सीमा से लगा है और तीन कामगारों को अगवा कर बांग्लादेश ले गया।

यह भी पढ़े | 5G की समय पर लॉन्चिंग करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत- पीएम नरेंद्र मोदी.

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक किशोर देबबर्मा पुलिस बल तथा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवानों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और इलाके में तलाश अभियान चलाया।

एक अन्य घटना में संदिग्ध एनएलएफटी उग्रवादियों ने उत्तर त्रिपुरा जिले में त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर स्थित एक गांव से एक व्यवसायी को अगवा कर डेढ़ लाख रूपये की फिरौती मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’