एनएलसी इंडिया ने विस्फोट की घटना की जांच के लिये विद्युत प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन से किया संपर्क
नेवेली तापीय बिजली संयंत्र की छठी इकाई में बॉयलर विस्फोट की घटना में दो नियमित कामगार और छह अनुबंधित श्रमिक घायल हो गये। इस संयंत्र की कुल क्षमता 1,470 मेगावॉट की है। इसमें 210-210 मेगावॉट की सात इकाइयां हैं। संयंत्र अभी 450 मेगावॉट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
नयी दिल्ली, आठ मई एनएलसी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने सात मई को नेवेली तापीय संयंत्र में हुए विस्फोट की जांच कराने के लिये केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन ए एस बख्शी से संपर्क किया है।
नेवेली तापीय बिजली संयंत्र की छठी इकाई में बॉयलर विस्फोट की घटना में दो नियमित कामगार और छह अनुबंधित श्रमिक घायल हो गये। इस संयंत्र की कुल क्षमता 1,470 मेगावॉट की है। इसमें 210-210 मेगावॉट की सात इकाइयां हैं। संयंत्र अभी 450 मेगावॉट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
कंपनी ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनायी है।
एनएलसी इंडिया ने एक बयान में कहा, "प्रबंधन ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरमैन (सेवानिवृत्त) ए एस बक्शी से भी इस घटना की जांच करने और अपने निष्कर्ष देने के लिये सेवायें मांगी हैं।"
कंपनी ने कहा कि बिजली उत्पादन को फिर से शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जा रहा है। घायल श्रमिकों का तिरुचिरापल्ली स्थित कावेरी अस्पताल में विशेष देखभाल और उपचार चल रहा है।
एनएलसी इंडिया के डॉक्टरों और अधिकारियों की एक टीम उनके उपचार का समन्वय और निगरानी कर रही है।
कंपनी ने कहा कि एनएलसी इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने कंपनी के कार्यकारी निदेशकों आर विक्रमन और शाजी जॉन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घायल श्रमिकों के परिवार के सदस्यों तथा अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों से बातचीत की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

