जरुरी जानकारी | निवा बूपा आईपीओ को अंतिम दिन तक 1.80 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को अंतिम दिन तक 1.80 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को अंतिम दिन तक 1.80 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को 17,28,57,143 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 31,13,62,800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.73 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 2.06 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 68 प्रतिशत अभिदान मिला।

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 990 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 70-74 रुपये प्रति शेयर है।

2,200 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 1,400 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कंपनी ने निर्गम का आकार घटा दिया है। पहले वह 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही थी।

कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\