देश की खबरें | नीतीश ने भोजपुरी और मगही भाषाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मगही और भोजपुरी भाषा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर सोमवार को कहा कि दोनों जगह के लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और उनके बीच प्रेम एवं सम्मान का भाव है।

पटना, 20 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मगही और भोजपुरी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर सोमवार को कहा कि दोनों जगह के लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और उनके बीच प्रेम एवं सम्मान का भाव है।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘जिन लोगों को इसका एहसास नहीं कि बिहार एक था, बिहार तो 2000 में दो हिस्सों में बंटा। बिहार के लोगों का झारखंड के प्रति पूरा का पूरा प्रेम है और झारखंड के लोगों का भी बिहार के प्रति प्रेम है। पता नहीं राजनीतिक रूप से लोग क्या बोलते हैं, ये बात समझ में नहीं आती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के एक-एक आदमी के प्रति हम लोगों की श्रद्धा है। बिहार-झारखंड तो भाई हैं, एक ही परिवार के सब लोग हैं। वैसे तो पूरा देश के लोग एक परिवार के हैं।’’

नीतीश ने कहा कि पहले जब बिहार और झारखंड एक था तब लोग काम करने झारखंड जाते थे लेकिन अब कोई नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार का बंटवारा होने के बाद बिहार के लोगों में काफी मायूसी आ गयी थी।

उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग हो जाने के बाद लोगों को लगा था कि बिहार बर्बाद हो जाएगा, बिहार में कुछ नहीं बचेगा, लेकिन ये सब धारणाएं गलत साबित हुईं और बिहार का तेजी से विकास हो रहा है तथा बिहार में कई संस्थानों की स्थापना की गई है।

मगही और भोजपुरी बोलने वालों को झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दबंग कहे जाने पर नीतीश ने कहा कि कोई दबंग नहीं है, ऐसी बात नहीं सोचनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग बोलने वाले लोग विभिन्न राज्यों में रहते हैं। बिहार के ही कुछ इलाकों में बंगाल की बोली जाती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बिहार की बोली जाती है। को लेकर ऐसी सोच ठीक नहीं है। अगर किसी को कोई राजनीतिक लाभ लेना है तो वह अलग बात है। हम लोग ऐसी बात कभी नहीं सोचते हैं। हम लोगों का झारखंड के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड