देश की खबरें | नीतीश, सुशील मोदी, तेजस्वी ने पासवान को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम यहां लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, नौ अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम यहां लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुमार पासवान के पार्थिव शरीर को लेने के लिए पटना हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा.

कुमार और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे परिसर में पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पासवान का बृहस्पतिवार को दिल्ली में निधन हो गया था।

राजद नेता तेजस्वी यादव, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और अन्य नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य.

इस दौरान चिराग पासवान, उनकी मां रीना पासवान, चाचा पशुपति पारस और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पासवान के साथ उनके परिवार के करीबी संबंध थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पासवान के निधन के कारण बृहस्पतिवार को हमारे घर पर खाना नहीं बनाया गया, जो मेरे लिए एक पिता की तरह थे।’’

बाद में, पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा परिसर में ले जाया गया जहां कुमार, अन्य मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पासवान के साथ लंबे व्यक्तिगत संबंध थे।

उन्होंने बताया कि लोग हमेशा उन्हें आम आदमी के लिए काम करने और उनके प्यारे स्वभाव के लिए याद करेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को रात में पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा।

शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दीघा घाट पर गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\