देश की खबरें | नीतीश ने न्यायपालिका से कानून का शासन स्थापित करने में सरकार की मदद करने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को न्यायपालिका से अनुरोध किया कि वह मुकदमों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर कानून का शासन स्थापित करने की सरकार की कोशिश में मदद करे।

पटना, 27 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को न्यायपालिका से अनुरोध किया कि वह मुकदमों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर कानून का शासन स्थापित करने की सरकार की कोशिश में मदद करे।

पटना उच्च न्यायालय के नये शताब्दी भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने न्यायपालिका को अपनी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

भवन का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने किया।

कुमार ने कहा, ‘‘हम नये कर्मचारियों की भर्ती या नये भवनों के निर्माण के किसी भी प्रस्ताव को शीघता से मंजूरी दे रहे हैं। हम ऐसा करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि कानून का शासन स्थापित करना एक जिम्मेदारी है, जो सरकार और न्यायपालिका साझा करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कानून लागू करती है। लेकिन, यह न्यायपालिका है, जो सुनिश्चित करती है कि दोषी व्यक्ति बच ना निकले।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य में आने वाले आंगतुकों से सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, बापू सभागार और सभ्यता द्वार जैसी वास्तुशिल्प को देखने का भी अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू