देश की खबरें | नीतीश कुमार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे : जद(यू)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत सिद्धरमैया को अगला मुख्यमंत्री और पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री घोषित किया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के भी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा को हराकर शानदार जीत हासिल की है।

यह शपथ ग्रहण समारोह 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों की एकता का शक्ति प्रदर्शन भी हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\