देश की खबरें | रोजगार को लेकर नौजवानों के सवाल पर नीतीश कुमार ध्यान भटकाने का कर रहे हैं प्रयास : तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नौजवान रोज़गार पर सवाल कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री ग़ैर ज़रूरी मुद्दों को उठाकर ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, नौ अक्तूबर राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नौजवान रोज़गार पर सवाल कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री ग़ैर ज़रूरी मुद्दों को उठाकर ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार का नौजवान रोज़गार पर सवाल कर रहा है तो नीतीश जी ग़ैर ज़रूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है। ’’

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- टीआरपी घोटाले को बेनकाब करना मुंबई पुलिस की बदले की कार्रवाई नहीं.

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इस बार युवा इन्हें असल मुद्दों से भटकने नहीं देंगे। ’’

राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना ही पड़ेगा आख़िर क्यों बिहार में बेरोजगारी सबसे ज़्यादा है? बिहार से पलायन क्यों हो रहा है?

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये कीमत के हुक्का का सामान जमा करने के आरोप में दो गिरफ्तार.

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह की अन्तिम इच्छा को पुरा नहीं करने का आरोप लगाया जिसका जिक्र उन्होंने अपने निधन से कुछ दिन पहले लिखे पत्र में किया था ।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि डॉ सिंह ने मृत्यु के तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे अपने अन्तिम पत्र में मनरेगा कानून में किसानों की जमीन में भी काम कराने के प्रावधान जोड़ने का अनुरोध किया था और आचार संहिता से बचने के लिए इस आशय का अध्यादेश तुरंत लागू करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जद(यू) और नीतीश सरकार ने उनके (रधुवंश प्रसाद सिंह) नाम पर घड़ियाली आँसू बहा कर राजनीतिक रोटी सेंकने काम किया लेकिन उनकी अंतिम इच्छा पूरी नहीं की ।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह एक दिन पहले ही जद(यू) में शामिल हुए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर