देश की खबरें | नीतीश ने 2024 में भाजपा से ‘मुक्ति’ मिलने की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आने वाले साल में केंद्र में भाजपा सरकार से "मुक्ति" मिलने की उम्मीद जताई।

पटना, 15 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आने वाले साल में केंद्र में भाजपा सरकार से "मुक्ति" मिलने की उम्मीद जताई।

जद (यू) के शीर्ष नेता ने आज स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान बिना किसी नाम लिए कहा, ‘‘हम लोग अपने काम में लगे हुए हैं पर दिल्ली वाला तो केवल अपना प्रचार करता है। मीडिया पर कब्जा है… केवल अपने प्रचार में लगा रहता है, काम थोड़े ही करता है। "

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद नीतीश ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार अगले साल तक प्रदेश के युवाओं को 20 लाख नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी।

गांधी मैदान में मौजूद मीडियाकर्मियों की तरफ मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, " जब एक बार 2024 में बाद देश को फिर मुक्ति मिल जाएगी तब आजाद रहेगा और जो देखिएगा उसको ठीक ढंग से पहले की तरह छापिएगा।"

स्वतंत्रता दिवस समारोह में अगले साल सत्ता में लौटने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्प्णी के बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, " यह तो उनके घमंड को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज स्थिति क्या है लोकतंत्र और संविधान खतरे में है महंगाई बेरोजगारी और गरीबी है सर कोई काम नहीं क्या जा रहा है कुछ दिन पहले ही तो प्रधानमंत्री ने दरभंगा एम्स को लेकर के झूठ बोला था कि वह खुल गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू